राशिद और नबी ने बीमार शपूर जादरान से मुलाकात की, उनके ठीक होने की दुआ मांगी

Ads

राशिद और नबी ने बीमार शपूर जादरान से मुलाकात की, उनके ठीक होने की दुआ मांगी

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 11:32 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 11:32 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) अफगानिस्तान के क्रिकेट स्टार राशिद खान और मोहम्मद नबी ने बुधवार को यहां बीमार चल रहे पूर्व राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज शपूर जादरान से मुलाकात की।

जादरान एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। जादरान को ‘हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) का पता चला है। बाएं हाथ का यह 38 वर्षीय तेज गेंदबाज दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती है जहां पिछले कुछ महीनों से उसका इलाज चल रहा है।

अस्पताल में जादरान से मुलाकात के बाद नबी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज भारत में ग्रेटर नोएडा में राशिद खान के साथ हम अपने प्यारे भाई शपूर जान से मिले। उसी लंबे कद वाले, जोशीले और मजबूत दिल वाले शपूर को, जिसकी हमने हमेशा क्रिकेट के मैदान पर बहादुरी से लड़ते हुए तारीफ की है। अस्पताल के बिस्तर पर लेटा देखना सचमुच दिल तोड़ने वाला था।’’

उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल के आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) से जादरान की तस्वीरें भी शेयर कीं और कहा कि वह अपने पूर्व साथी खिलाड़ी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

भाषा नमिता

नमिता