नोएडा : बारिश के पानी में नाला नहीं दिखा, युवक की डूबने से मौत

Ads

नोएडा : बारिश के पानी में नाला नहीं दिखा, युवक की डूबने से मौत

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 01:19 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 01:19 PM IST

नोएडा, दस जुलाई (भाषा) नोएडा में तेज बारिश के कारण सड़क पर हुए जलभराव के बीच 27 वर्षीय एक युवक की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि अट्टा गांव निवासी आर्यन (27) बृहस्पतिवार शाम पैदल जा रहा था ।

उन्होंने बताया कि तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था, जिससे आर्यन को वहां से गुजर रहा गहरा नाला दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान वह नाले में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी ।

कुमार के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे नाले से बाहर निकाला और उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं

मनीषा रंजन

रंजन