मैड्रिड, 10 जुलाई (एपी) स्पेन के अधिकांश हिस्सों में बढ़ते तापमान के बीच दक्षिणी स्पेन के अल्मेरिया में जंगल में लगी आग से 12 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय मीडिया खबरों के अनुसार, लॉस गैलार्डोस की जंगल की आग में कई पीड़ित जले हुए वाहनों के अंदर पाए गए। करीब 150 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए जूझते रहे। अधिकारियों ने अभी तक आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं की है।
स्पेन की सैन्य आपातकालीन इकाई अगामी घंटों में आग बुझाने के प्रयासों में शामिल होने वाली थी। यह इकाई बड़ी आपदाओं और आपात स्थितियों में तैनात की जाती है।
क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि यह आग अब तक इस क्षेत्र में हुई सबसे घातक घटनाओं में से एक थी।
एपी प्रचेता नरेश
नरेश