Ravindra Singh Passes Away: खेल जगत को बड़ा झटका! नहीं रहे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, खेल रहे थे टूर्नामेंट तभी ​अचानक गिर पड़े नीचे

Ads

Ravindra Singh Passes Away: खेल जगत को बड़ा झटका! नहीं रहे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, खेल रहे थे टूर्नामेंट तभी ​अचानक गिर पड़े नीचे

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 01:51 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 01:51 PM IST

Ravindra Singh Passes Away | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 25 वर्षीय फुटबॉलर रविंद्र सिंह का टूर्नामेंट खेलते समय निधन
  • नामधारी एफसी क्लब के अहम डिफेंडर थे
  • मौत का कारण स्पष्ट नहीं, खेल जगत में शोक

नई दिल्ली: Ravindra Singh Passes Away खेल जगत से एक शोक की खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय फुटबॉलर रविंद्र सिंह का अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह पंजाब के नवांशहर जिले के बछौरा गांव में टूर्नामेंट खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्दन हुआ। जिसके बाद वो देखते ही देखते नीचे गिर गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि रविंद्र की मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

रविंद्र के फुटबॉल क्लब ने जताया शोक

Ravindra Singh Passes Away नामधारी एफसी ने सोशल मीडिया पर रविंद्र के लिए वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘हमें यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि हमारे फुटबॉल खिलाड़ी रविंद्र सिंह का अचानक निधन इतनी कम उम्र में हो गया है। उनका असमय जाना फुटबॉल जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके परिवार तथा प्रियजनों को शक्ति और साहस दें।’

कौन थे रविंद्र सिंह?

पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव मजरी के रहने वाले रविंद्र सिंह इंडियन फुटबॉल लीग (भारतीय प्रोफेशनल फुटबॉल का दूसरा लेवल) के नामधारी एफसी क्लब के साथ अनुबंधित थे। वह सिर्फ 25 साल के थे। वह डिफेंडर थे। वह नामधारी एफसी के डिफेंसिव लाइनअप के अहम खिलाड़ी थे। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, गढ़शंकर के बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज से बीए कर रहे थे। रविंद्र सेकिंड ईयर में थे।

 

रविंद्र सिंह की उम्र कितनी थी?

वह सिर्फ 25 साल के थे।

रविंद्र सिंह किस क्लब से जुड़े थे?

वह इंडियन फुटबॉल लीग के नामधारी एफसी क्लब से जुड़े थे।

उनकी भूमिका क्या थी?

वह डिफेंडर थे और टीम की डिफेंसिव लाइनअप का अहम हिस्सा थे।