आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रन से हराया

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रन से हराया

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रन से हराया
Modified Date: April 25, 2024 / 11:24 pm IST
Published Date: April 25, 2024 11:24 pm IST

हैदराबाद, 25 अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को यहां आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रन से हरा दिया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने विराट कोहली के 51 रन और रजत पाटीदार के 50 रन से सात विकेट पर 206 रन बनाये।

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 171 ही बना सकी।

आरसीबी के लिए स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा और कैमरन ग्रीन ने दो दो विकेट झटके।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में