नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 181 रन बनाए।
आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने 55, महिपाल लोमरोर ने 54 जबकि कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 45 रन बनाए।
दिल्ली की ओर से मिशेल मार्श ने दो विकेट चटकाए।
भाषा सुधीर
सुधीर