रीयाल सोसिडाड स्पेन में फिर बढ़त पर, एटलेटिको ने खेला ड्रा

Ads

रीयाल सोसिडाड स्पेन में फिर बढ़त पर, एटलेटिको ने खेला ड्रा

  •  
  • Publish Date - October 29, 2021 / 10:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

मैड्रिड, 29 अक्टूबर (एपी) रीयाल सोसिडाड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में जहां अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा वहीं मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड ने फिर से अपने प्रशंसकों को निराश किया।

सोसिडाड गुरुवार को सेल्टा विगो को 2-0 से हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि एटलेटिको ने लेवांटे से 2-2 से ड्रा खेला जिससे वह और पीछे खिसक गया है। एटलेटिको के 10 मैचों में 19 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है।

अलेक्सांद्र इसाक और आर्टिज इलुस्टोंडो ने सोसिडाड की तरफ से दूसरे हाफ में गोल किये। इससे सोसिडाड के 11 मैचों में 24 अंक हो गये हैं। रीयाल मैड्रिड, सेविला और रीयाल बेटिस उससे तीन अंक पीछे हैं।

रीयाल मैड्रिड और सेविला का मैच गोलरहित छूटा। इन दोनों टीमों ने हालांकि सोसिडाड से एक मैच कम खेला है। रीयाल बेटिस ने भी 11 मैच खेले हैं। उसने एक अन्य मैच में वेलेंसिया को 4-0 से हराया।

एपी पंत

पंत

शीर्ष 5 समाचार