Home » Sport » Rinku Singh Facebook Account Hacked
Rinku Singh Facebook Account Hacked: क्रिकेटर रिंकू सिंह का सोशल मीडिया हैंडल हैक, ठगों ने लाखों रुपए भी लूटे, लॉगिन करते साथ जो दिखा… उड़ गए अधिकारियों के होश
Ads
Rinku Singh Facebook Account Hacked: भारत के क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक ID एक अज्ञात साइबर अपराधी ने हैक कर ली, जिसने न सिर्फ़ अकाउंट का ईमेल बदला बल्कि मोनिटाइजेशन की पूरी कमाई भी अपने खाते में डायवर्ट कर ली
अलीगढ़:भारत के क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक ID एक अज्ञात साइबर अपराधी ने हैक कर ली, जिसने न सिर्फ़ अकाउंट का ईमेल बदला बल्कि मोनिटाइजेशन की पूरी कमाई भी अपने खाते में डायवर्ट कर ली। विस्तार से समझिए पूरा मामला क्या है।
Rinku Singh News: रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक
दरअसल, भारत के चर्चित क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर अपराध का शिकार हो गए हैं। उनकी फेसबुक आईडी को एक अज्ञात साइबर अपराधी ने हैक कर लिया, जिससे न केवल उनका अकाउंट पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गया, बल्कि अकाउंट से जुड़ी मोनिटाइजेशन की पूरी कमाई भी अपराधी ने अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। यह मामला सामने आने के बाद खेल जगत के साथ-साथ साइबर सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
#Aligarhpolice
कुछ दिनों पूर्व क्रिकेटर रिंकू सिंह द्वारा अलीगढ़ पुलिस को यह अवगत कराया गया कि फेसबुक आईडी को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है और उस आईडी के मोनेटाईजेशन का पैसा भी इसी व्यक्ति द्वारा डायवर्ट किया जा रहा है । सम्बन्धित मामले की सूचना मिलते ही तत्काल… pic.twitter.com/lA14sqHi6S
जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह को इस साइबर धोखाधड़ी का पता तब चला जब उन्होंने काफी समय बाद अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग-इन करने की कोशिश की। लॉग-इन न हो पाने पर उन्होंने अकाउंट की जांच की, जिसमें सामने आया कि हैकर ने अकाउंट से जुड़ा ई-मेल आईडी बदल दिया है। ई-मेल बदलने के कारण रिंकू सिंह को अपने ही अकाउंट तक पहुंच नहीं मिल सकी। बाद में यह भी स्पष्ट हुआ कि अकाउंट से होने वाली मोनिटाइजेशन की आय को भी हैकर ने अपने बैंक या डिजिटल अकाउंट में डायवर्ट कर लिया है।
अलीगढ़ पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए रिंकू सिंह ने अलीगढ़ पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सुनियोजित साइबर अपराध का प्रतीत होता है, जिसमें अकाउंट हैकिंग के साथ-साथ वित्तीय धोखाधड़ी भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, मेटा (फेसबुक की मूल कंपनी) से संबंधित डेटा रिकॉर्ड मांगे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अकाउंट किस आईपी एड्रेस से लॉग-इन किया गया, ई-मेल कब और कैसे बदला गया और मोनिटाइजेशन की रकम किस खाते में ट्रांसफर हुई। इन तकनीकी जानकारियों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से जांच कर रही है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने कहा कि पुलिस इस साइबर अपराध को बेहद गंभीरता से ले रही है।