उप्र: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो अन्य लोग घायल

Ads

उप्र: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो अन्य लोग घायल

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 12:13 PM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 12:13 PM IST

जालौन, सात फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जालौन के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ से नौ बजे के बीच दो मोटरसाइकिलों की कुठौंद थाना क्षेत्र में जरहाले गांव के पास आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार चारों लोगों को गंभीर हालत में कुठौंद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुदामा सिंह (40) और कुसुम सिंह के रूप में हुई है जबकि हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें औरैया स्थित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं आनन्द नेत्रपाल जितेंद्र

जितेंद्र