स्वदेश में नहीं चले रोनाल्डो, पोर्टो ने युवेंटस को हराया

स्वदेश में नहीं चले रोनाल्डो, पोर्टो ने युवेंटस को हराया

स्वदेश में नहीं चले रोनाल्डो, पोर्टो ने युवेंटस को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:47 pm IST
Published Date: February 18, 2021 5:03 am IST

पोर्टो (पुर्तगाल), 18 फरवरी (एपी) पुर्तगाल के क्लब पोर्टो ने दोनों हाफ के शुरू में गोल करके चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम – 16 के पहले चरण में युवेंटस को 2-1 से हराकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का स्वदेश में जादू नहीं चलने दिया।

मेहदी तारेमी ने मैच शुरू होने के बाद 63वें सेकेंड में ही युवेंटस की रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाकर गोल दागा जबकि मोसा मरेगा ने दूसरे हाफ में 19वें सेकेंड में गोल करके अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिलायी।

फेडरिको चीसा ने 82वें मिनट में इटली के क्लब युवेंटस की तरफ से गोल किया जो कि दूसरे चरण के बाद अंतिम स्कोर में अहम भूमिका निभा सकता है।

युवेंटस के फारवर्ड रोनाल्डो अपने देश में मैच खेल रहे थे लेकिन वह किसी तरह का प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

दूसरे चरण का मैच नौ मार्च को तुरिन में खेला जाएगा।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में