रोनाल्डो की वापसी, मोराता के दो गोल से जीता युवेंटस

Ads

रोनाल्डो की वापसी, मोराता के दो गोल से जीता युवेंटस

  •  
  • Publish Date - November 5, 2020 / 05:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

बुडापेस्ट, पांच नवंबर (एपी) कोरोना वायरस संक्रमण से उबरकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मैदान पर वापसी के बीच अलवारो मोराता के दो गोल मदद से युवेंटस ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल में फेरेंकवारोस को 4 . 1 से हराया ।

पहले तीन मैचों में युवेंटस के छह में से चार गोल स्पेन के इस फारवर्ड ने किये हैं । वह सितंबर में उधार पर एटलेटिको मैड्रिड से युवेंटस में आये थे ।

पहले दो मैचों से बाहर रहे रोनाल्डो ने दूसरे गोल में सूत्रधार की भूमिका निभाई । युवेंटस के लिये तीसरा गोल पाउलो डायबाला ने किया जबकि विरोधी खिलाड़ी लाशा डी ने एक आत्मघाती गोल दागा । फेरेंकवारोस के लिये एकमात्र गोल 90वें मिनट में फ्रेंक बोली ने किया ।

युवेंटस ग्रुप जी में बार्सीलोना से तीन अंक पीछे है ।

एपी मोना

मोना