राउंडग्लास पंजाब और ओडिशा नवल टाटा जीते

राउंडग्लास पंजाब और ओडिशा नवल टाटा जीते

राउंडग्लास पंजाब और ओडिशा नवल टाटा जीते
Modified Date: August 9, 2024 / 08:08 pm IST
Published Date: August 9, 2024 8:08 pm IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी और ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफोरमेंस सेंटर ने शुक्रवार को यहां हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष एवं महिला अकादमी चैम्पियनशिप में जीत दर्ज की।

ओडिशा नवल टाटा टीम ने महिलाओं के मुकाबले में जय भारत हॉकी अकादमी को 15-0 से मात दी जबकि घुमनहेरा राइजर्स अकादमी और राजा किरण हॉकी अकादमी ने 4-4 से ड्रा खेला।

पुरुष वर्ग में राउंडग्लास पंजाब ने अर्जनदीप सिंह और इंदरजीत सिंह के चार चार गोल की मदद से जय भारत अकादमी को 22-0 से शिकस्त दी।

पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में एसजीपीसी हॉकी अकदामी, अश्विनी स्पोर्ट्स अकादमी, एचएआर हॉकी अकादमी, ओडिशा नवल टाटा और घुमनहेरा राइजर्स अकादमी ने जीत दर्ज की।

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में