राउंडग्लास पंजाब एफसी ने नेरोका एफसी को हराया
राउंडग्लास पंजाब एफसी ने नेरोका एफसी को हराया
पंचकूला, आठ जनवरी (भाषा) राउंडग्लास पंजाब ने अपने घरेलू मैदान पर अजेय अभियान जारी रखते हुए रविवार को यहां आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट में नेरोका एफसी को 3-1 से हराया।
विजेता टीम की ओर से लुका मेसेन, ब्रेंडन वानलालरेमडिका और कृष्णानंदा सिंह ने गोल दागे।
नेरोका एफसी की ओर से एकमात्र गोल युमनाम गोपी सिंह ने किया।
इस जीत से राउंडग्लास पंजाब एफसी की टीम अंक तालिका में श्रीनिधि डेक्कर एफसी के बाद दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
भाषा सुधीर मोना
मोना

Facebook


