हैम्बर्ग, 29 जुलाई (एपी) नीदरलैंड की अनुभवी खिलाड़ी अरांत्सा रस ने शनिवार को हैम्बर्ग यूरोपीय ओपन के फाइनल में जर्मनी की किशोर खिलाड़ी नोमा नोहा अकुगु को 6-0, 7-6 (3) से हराकर अपना पहला डब्ल्यूटीए टूर खिताब जीता।
यह दोनों खिलाड़ियों का पहला फाइनल था। 19 वर्षीय नोहा अकुगु अपने गृहनगर में वाइल्ड कार्ड के रूप में डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट की शुरुआत कर रही थी, जबकि 32 वर्षीय रस 2007 के बाद सबसे अधिक उम्र में पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनीं।
इससे पहले 2007 में चीन के गुआंगझो में 34 वर्षीय त्जीपोरा ओबजिलर डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में पहली बार फाइनल में पहुंची थी।
एपी आनन्द नमिता
नमिता