रिबाकिना और अजारेंका ब्रिसबेन इंटरनेशल के सेमीफाइनल में
रिबाकिना और अजारेंका ब्रिसबेन इंटरनेशल के सेमीफाइनल में
ब्रिसबेन, पांच जनवरी (एपी) दूसरी वरीय एलेना रिबाकिना ने अनास्तासिया पोटापोवा के चोटिल होने के कारण मुकाबले के बीच से हटने पर शुक्रवार को यहां ब्रिसबेन इंटरनेशल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विंबलडन 2022 चैंपियन रिबाकिना ने पहला सेट 6-1 से जीत लिया था जिसके बाद 11वीं वरीय पोटापोवा ने पेट में चोट के कारण मैच से हटने का फैसला किया।
रिबाकिना सेमीफाइनल में लिंडा नोसकोवा और माइरा आंद्रीवा के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी।
दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका को हालांकि सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए तीन सेट तक जूझना पड़ा।
अजारेंका ने लगभग ढाई घंटे तक चले मुकाबले में फ्रेंच ओपन 2017 चैंपियन और तीसरी वरीय येलेना ओस्टापेंको को 6-3, 3-6, 7-5 से हराया।
सेमीफाइनल में अजारेंका की भिड़ंत शीर्ष वरीय एरिना सबालेंका और पांचवीं वरीय दारिया कसात्किना के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगी।
एपी सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


