(Whatsapp Storage Tips/ Image Credit: Pexels)
WhatsApp Storage Tips: अगर आपके स्मार्टफोन की मेमोरी बार-बार फुल हो रही है तो इसकी बड़ी वजह WhatsApp पर आने वाली फोटो और वीडियो (Whatsapp Storage Tips) हो सकती है। ऐप की डिफॉल्ट सेटिंग के कारण चैट और ग्रुप में आने वाली मीडिया फाइलें अपने आप डाउनलोड होकर फोन में सेव हो जाती है। धीरे-धीरे इन फाइलों की संख्या बढ़ने लगती है। जिससे स्टोरेज कम हो जाती है और गैलरी भी अनावश्यक फोटो-वीडियो से भर जाती है। इसके अलावा कई बार निजी फोटो और वीडियो भी गैलरी में दिखाई देने लगते हैं। जिससे प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ सकती है। लेकिन WhatsApp में ऐसे विकल्प मौजूद हैं जिनकी मदद से इस ऑटो सेव फीचर को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
WhatsApp की ऑटो डाउनलोड सेटिंग बदलने के लिए सबसे पहले ऐप खोलें और ऊपर दिए गए तीन डॉट्स (Whatsapp Storage Tips) पर टैप करें। इसके बाद Settings में जाएं और Storage and Data विकल्प को चुनें। यहां आपको Media Auto Download का ऑप्शन मिलेगा। इस सेक्शन में फोटो, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने से जुड़ी सेटिंग होती है। आप मोबाइल डाटा, Wi-Fi और रोमिंग के हिसाब से इन विकल्पों को बदल सकते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि हर मीडिया फाइल अपने आप डाउनलोड हो तो फोटो और वीडियो डाउनलोड विकल्प को बंद कर सकते हैं। इससे फोन में आने वाली गैरजरूरी फाइलों की संख्या कम हो जाएगी।
अगर किसी खास चैट या WhatsApp ग्रुप की फोटो और वीडियो गैलरी में नहीं दिखानी हैं तो इसके लिए Media Visibility फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित चैट या ग्रुप को खोलें और ऊपर दिए गए नाम पर टैप करें। इसके बाद Media Visibility विकल्प को Off कर दें। अब उस चैट या ग्रुप से आने वाली नई फोटो और वीडियो फोन की गैलरी में दिखाई नहीं देंगी। यह सेटिंग अलग-अलग चैट और ग्रुप के लिए लागू की जा सकती है। जिससे यूजर अपनी जरूरत के अनुसार मीडिया को मैनेज कर सकता है।
इन बदलावों के बाद WhatsApp पर आने वाली नई मीडिया फाइलें (Whatsapp Storage Tips) अपने आप गैलरी में जमा नहीं होंगी। इससे फोन की स्टोरेज खाली रखने में मदद मिलेगी और गैलरी भी व्यवस्थित रहेगी। यूजर्स को समय-समय पर WhatsApp स्टोरेज मैनेजर की मदद से पुरानी और बड़ी फाइलों को भी हटाते रहना चाहिए। इससे फोन की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहेगी और निजी फोटो-वीडियो पर ज्यादा नियंत्रण रहेगा।
इन्हें भी पढ़ें: