समीर वर्मा, एच एस प्रणय फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में

समीर वर्मा, एच एस प्रणय फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में

समीर वर्मा, एच एस प्रणय फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: October 26, 2022 8:30 pm IST

पेरिस, 26 अक्टूबर ( भाषा ) भारत के समीर वर्मा ने इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका गिंटिंग पर अप्रत्याशित जीत दर्ज करके फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया ।

गैर वरीय वर्मा ने छठी वरीयता प्राप्त एंथोनी को एक घंटे 17 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 21 . 15, 21 . 23, 22 . 20 से हराया । उन्होंने मार्च में स्विस ओपन में इसी प्रतिद्वंद्वी से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया । अब दोनों का एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड 2 . 2 का है ।

वर्मा का सामना अब थाईलैंड के कुंलावुत विदितसर्न से होगा ।

एच एस प्रणय ने भी मलेशिया के लीयू डारेन को हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली ।

प्रणय ने निचली रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वी को 21 . 16, 16 . 21, 21 . 16 से हराया । अब उनका सामना चीन के लू गुआंग जू से होगा ।

पुरूष युगल में एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी पांचवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अरडियंट से 15 . 21, 16 . 21 से हार गई ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में