समीर वर्मा बाहर, मंजूनाथ और राजावत ऑरलियन्स मास्टर्स के दूसरे दौर में

समीर वर्मा बाहर, मंजूनाथ और राजावत ऑरलियन्स मास्टर्स के दूसरे दौर में

समीर वर्मा बाहर, मंजूनाथ और राजावत ऑरलियन्स मास्टर्स के दूसरे दौर में
Modified Date: April 5, 2023 / 04:29 pm IST
Published Date: April 5, 2023 4:29 pm IST

ऑरलियन्स (फ्रांस), पांच अप्रैल (भाषा) भारत के समीर वर्मा बुधवार को यहां ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में हार कर बाहर हो गये जबकि मिथुन मंजूनाथ और प्रियांशु राजावत ने पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई।

वर्मा को आयरलैंड के नहाट गुयेन से 19-21, 21-19, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा।

पुरुष एकल के पहले दौर के अन्य मुकाबलों में भारत के मंजूनाथ ने डेनमार्क के अपने से अधिक रैंकिंग वाले विक्टर स्वेनडेन को 24-22, 25-23 से जबकि राजावत ने हमवतन किरण जॉर्ज को 21-18, 21-13 से हराया।

मंजूनाथ अगले दौर में ताइपे के यू जेन का सामना करेंगे जो पांचवीं वरीयता प्राप्त रासमस गेम्के के दूसरे गेम में हटने के कारण आगे बढ़ने में सफल रहे।

दूसरी तरफ राजावत दूसरे दौर में जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो से भिड़ेंगे, जिन्होंने पहले दौर में ताइपे के चिया हाओ ली को 21-18, 21-11 से हराया।

भाषा पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में