सैंटनर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए बीबीएल का प्रस्ताव ठुकराया

सैंटनर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए बीबीएल का प्रस्ताव ठुकराया

सैंटनर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए बीबीएल का प्रस्ताव ठुकराया
Modified Date: September 10, 2026 / 12:23 pm IST
Published Date: September 10, 2026 12:23 pm IST

वेलिंगटन, 10 सितंबर (भाषा) न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला को प्राथमिकता देते हुए बिग बैश लीग (बीबीएल) के अनुबंध को ठुकरा दिया।

सैंटनर से एडिलेड स्ट्राइकर्स ने संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया क्योंकि न्यूजीलैंड का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यस्त कार्यक्रम है।

सैंटनर ने ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ से कहा, ‘‘न्यूजीलैंड की टीम का आगामी कार्यक्रम काफी व्यस्त है। इस दौरान भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के अलावा टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे जबकि टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी करना है। इससे बड़ा कोई और मौका नहीं हो सकता। यह वाकई रोमांचक समय है। मैं इसका हिस्सा बनना चाहूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अच्छी पेशकश की गई थी। मैंने इस पर विचार किया लेकिन आगामी मैचों में मेरी भूमिका होगी, भले ही मैं टेस्ट क्रिकेट के हर मैच में न खेलूं।’’

न्यूजीलैंड 22 अक्टूबर से एक दिसंबर तक भारत की मेजबानी करेगा। इसमें सीमित ओवरों की श्रृंखला के अलावा दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। इसके बाद वह चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा।

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में