कोको गॉफ सेमीफाइनल में, अब मुकाबला नई नंबर एक एलेना रायबाकिना से

कोको गॉफ सेमीफाइनल में, अब मुकाबला नई नंबर एक एलेना रायबाकिना से

कोको गॉफ सेमीफाइनल में, अब मुकाबला नई नंबर एक एलेना रायबाकिना से
Modified Date: September 10, 2026 / 10:14 am IST
Published Date: September 10, 2026 10:14 am IST

न्यूयॉर्क, 10 सितंबर (एपी) कोको गॉफ ने तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में जीत दर्ज करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला विश्व की नई नंबर एक खिलाड़ी एलेना रायबाकिना से होगा।

वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपने दूसरे खिताब की कवायद में लगी गॉफ ने दूसरे सेट के टाईब्रेकर में कुछ मैच प्वाइंट बचाए और इसके बाद शानदार वापसी करके मीरा एंड्रीवा को 2-6, 7-6 (7), 6-2 से हराकर रायबाकिना के खिलाफ कड़े मुकाबले की नींव रखी।

इससे पहले रायबाकिना ने झेंग किनवेन को 3-6, 6-1, 6-4 से हराया, जिससे यह सुनिश्चित हो गया कि टूर्नामेंट के बाद वह डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगी।

गॉफ ने खराब शुरुआत के बावजूद वापसी करते हुए अमेरिकी ओपन में दूसरी बार चैंपियन बनने की उम्मीद जीवंत रखी। अमेरिका की इस खिलाड़ी में इससे पहले 2023 में यह टूर्नामेंट जीता था।

फ्रेंच ओपन चैंपियन एंड्रीवा ने शुरुआती सात अंक जीतकर पहला सेट 26 मिनट में अपने नाम कर लिया, जिसके बाद चौथी वरीयता प्राप्त गॉफ ने वापसी की। उन्होंने बाद में कहा कि पहले सेट के बाद ब्रेक के दौरान उन्हें अपने साथी अमेरिकी खिलाड़ी फ्रांसिस टियाफो की याद आ रही थी, जो एक दिन पहले अपने क्वार्टरफाइनल मैच में दो सेट से पिछड़ने के बाद जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।

गॉफ ने कहा, ‘‘सच कहूं तो मैं बस बिना किसी पछतावे के कोर्ट से बाहर निकलना चाहती थी। रायबाकिना के खिलाफ सेमीफाइनल में मुकाबला कड़ा होगा लेकिन मैं हार मानने वालों में नहीं हूं।’’

महिला वर्ग का एक अन्य सेमीफाइनल में वर्तमान में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एरिना सबालेंका का सामना तीसरे नंबर की जेसिका पेगुला से होगा। लेकिन शेष मैचों का परिणाम जो भी हो यह तय है कि जब सोमवार को नई रैंकिंग जारी होगी तो रायबाकिना शीर्ष स्थान पर सबालेंका के 99 सप्ताह के दबदबे को खत्म कर देंगी।

रायबाकिना ने कहा, ‘‘अभी तो यह सिर्फ एक आंकड़ा है और बेशक मैं सेमीफाइनल में हूं, लेकिन मेरा लक्ष्य टूर्नामेंट जीतना है। यह शानदार उपलब्धि है लेकिन टेनिस में बहुत जल्दी काफी कुछ बदल जाता है इसलिए मुझे बस अपने खेल पर ध्यान देना होगा।’’

यह 1975 के बाद पहला अवसर है जबकि महिला वर्ग की सभी चार शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में