सात्विक और चिराग चाइना मास्टर्स अंतिम 16 में, लक्ष्य बाहर

सात्विक और चिराग चाइना मास्टर्स अंतिम 16 में, लक्ष्य बाहर

सात्विक और चिराग चाइना मास्टर्स अंतिम 16 में, लक्ष्य बाहर
Modified Date: September 17, 2025 / 12:55 pm IST
Published Date: September 17, 2025 12:55 pm IST

शेनजेन (चीन), 17 सितंबर (भाषा) सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर बाहर हो गए ।

पिछले सप्ताह हांगकांग ओपन में उपविजेता रहे सात्विक और चिराग ने मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप को 42 मिनट में 24 . 22, 21 . 13 से हराया ।

वहीं हांगकांग ओपन फाइनल में हारने वाले लक्ष्य टोमा जूनियर पोपोव से 30 मिनट तक चले मुकाबले में 11 . 21, 10 .21 से हार गए । इसके साथ ही पुरूष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई चूंकि आयुष शेट्टी पहले ही दौर में हार गए थे ।

ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी मिश्रित युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग से 19 . 21, 13 . 21 से हार गई ।

महिला एकल में पी वी सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से खेलेंगी ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में