सात्विक-चिराग की जोड़ी अगले दौर में, साइना बाहर

सात्विक-चिराग की जोड़ी अगले दौर में, साइना बाहर

सात्विक-चिराग की जोड़ी अगले दौर में, साइना बाहर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 2, 2022 9:19 pm IST

सारब्रकेन (जर्मनी), दो नवंबर (भाषा) भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बुधवार को यहां चीनी ताइपे के ली यांग और लू चेन को हराकर हाइलो ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल में दूसरे दौर में प्रवेश किया।

भारतीय जोड़ी ने यह मैच 19-21, 21-19 21-16 से जीता। दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी का अगला मुकाबला इंग्लैंड के रोरी ईस्ट्रॉन और जैच रस से होगा।

इस बीच एच एस प्रणय ने पुरुष एकल और एम आर अर्जुन-ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी ने पहले दौर के मैचों में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को वॉकओवर दिया।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल महिला एकल में थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से 15-21, 8-21 से हारकर बाहर हो गई।

महिला एकल के एक अन्य मैच में मालविका बंसोड़ ने स्पेन की क्लारा आजुरमेंडी को 20-22, 21-12, 21-6 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। उनका अगला मुकाबला स्कॉटलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टी गिल्मर से होगा।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में