शाल्के ने कोच बाउम को बर्खास्त किया, स्टीवन्स को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी

Ads

शाल्के ने कोच बाउम को बर्खास्त किया, स्टीवन्स को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी

  •  
  • Publish Date - December 18, 2020 / 12:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

गेलसेनकिरचेन, 18 दिसंबर (एपी) जर्मनी के फुटबॉल क्लब शाल्के ने शुक्रवार को कोच मैनुएल बाउम को बर्खास्त कर दिया जबकि अनुभवी हूब स्टीवन्स को एक बार फिर यह जिम्मेदारी सौंपी है।

साल के अंतिम दो मैचों के लिए नीदरलैंड के कोच स्टीवन्स टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह चौथे कार्यकाल के लिए टीम से जुड़े हैं।

शाल्के की टीम बुंदेसलीगा में 12 मैचों में चार अंक के साथ अंतिम स्थान पर चल रही है। टीम लीग में रिकॉर्ड 28 मैचों से जीत दर्ज करने में नाकाम रही है और टीम की नजरें इस क्रम को तोड़ने पर हैं।

शनिवार को फ्राइबर्ग के खिलाफ घरेलू मुकाबले में 0-2 की शिकस्त के साथ टीम के प्रभारी के रूप में बाउम के कार्यकाल का अंत हुआ।

शाल्के ने कहा है कि स्टीवन्स और सहायक कोच माइक बुसकेन्स शनिवार को बेलफील्ड के खिलाफ बुंदेसलीगा मुकाबले और फिर मंगलवार को उल्म के खिलाफ जर्मन कप मैच में टीम का प्रभार संभालेंगे।

एपी सुधीर नमिता

नमिता