पाकिस्तान में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत, छह अन्य घायल

Ads

पाकिस्तान में ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत, छह अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 02:57 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 02:57 PM IST

पेशावर, एक जुलाई (भाषा) पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा में संदिग्ध ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना पेशावर के 20 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित हसन खेल उपमंडल में मंगलवार को हुई।

सभी घायल एक ही परिवार के हैं और घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

अप्रैल में, इसी इलाके में एक मस्जिद को भी संदिग्ध ड्रोन हमले से मामूली नुकसान पहुंचा था। हालांकि, उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश