सवाल आपका है

सेपकटकरा: भारतीय पुरुष और महिला क्वाड्रेंट टीम शरूआती मुकाबले हारी

नागोया, 30 सितंबर (भाषा) भारतीय पुरुष और महिला सेपकटकरा क्वाड्रेंट को बुधवार को यहां एशियाई खेलों के अपने शुरूआती ग्रुप मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

मैपाक आयेकपाम, प्रिया एलांगबाम, चाओबा ओइनाम और मालेमंगनबी की महिला टीम वियतनाम से 7-15 8-15 से हार गई जिसके बाद उसे फिलीपींस से 17-16 10-15 12-15 से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं राम कुमार शर्मा, मालेमंगनबा सोरोखैबाम, बॉबी कुमार और आकाश युमनाम की पुरुष चौकड़ी को अपने अभियान की शुरूआत में लाओ से 9-15 8-15 से हार मिली।

भारतीय पुरुष टीम अब वियतनाम से भिड़ेगी।

सेपकटकरा 1990 से खेलों के कार्यक्रम का हिस्सा रहा है। भारत 2006 चरण से इसमें भाग ले रहा है।

भाषा नमिता

नमिता

Exit mobile version