सेतु एफसी ने चर्चिल ब्रदर्स को 6-0 से करारी शिकस्त दी

Ads

सेतु एफसी ने चर्चिल ब्रदर्स को 6-0 से करारी शिकस्त दी

  •  
  • Publish Date - April 28, 2023 / 05:00 PM IST,
    Updated On - April 28, 2023 / 05:00 PM IST

अहमदाबाद, 28 अप्रैल (भाषा) काजोल डिसूजा के चार गोल की मदद से सेतु एफसी ने इंडियन वूमेंस लीग (आईडब्ल्यूएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले चरण के अंतिम मैच में शुक्रवार को यहां चर्चिल ब्रदर्स को 6-0 से करारी शिकस्त दी।

भारत की युवा टीम की सदस्य कोमल ने अपने चारों गोल पहले हाफ में किए। उनके अलावा विजेता टीम की तरफ से सुनीता मुंडा और कीनिया की फॉरवर्ड इवी फेथ एटिनो ने एक एक गोल किया।

इस जीत से सेतु एफसी ग्रुप सी में ओडिशा एससी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहा। ओडिशा ने गुरुवार को सीआरपीएफ की टीम को 6-0 से पराजित किया था।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द