सेविला ने बिलबाओ को हराया

सेविला ने बिलबाओ को हराया

सेविला ने बिलबाओ को हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: December 12, 2021 12:05 pm IST

बार्सीलोना, 12 दिसंबर (एपी) थॉमस डेलानी के गोल की मदद से सेविला ने शनिवार को यहां एथलेटिक बिलबाओ को 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग के शीर्ष पर रीयाल मैड्रिड से अंक के अंतर को कम किया।

मैच का एकमात्र गोल डेलानी ने 38वें मिनट में दागा।

इस जीत की बदौलत ला लीगा में दूसरे स्थान पर चल रहे सेविला के 16 मैचों में 34 अंक हो गए हैं। शीर्ष पर चल रहे रीयाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 39 अंक हैं।

एपी

अन्य मैचों में वेलेंसिया ने एल्शे को 2-1 से हराया जबकि अलावेस ने गेटाफे से 1-1 से ड्रॉ खेला। एस्पानयोल ने लेवांते को 4-3 से हराया।

एपी सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में