ग्रेनाडा को हराकर सेविला ला लीगा में फिर दूसरे स्थान पर

Ads

ग्रेनाडा को हराकर सेविला ला लीगा में फिर दूसरे स्थान पर

  •  
  • Publish Date - April 9, 2022 / 12:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

मैड्रिड, नौ अप्रैल (एपी) इंजरी टाइम में दो गोल की बदौलत सेविला शुक्रवार को यहां ग्रेनाडा को 4-2 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग में दोबारा दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

पांच दौर में पहली जीत से सेविला की टीम ने ला लीगा में बार्सीलोना और एटलेटिको मैड्रिड पर तीन अंक की बढ़त बना ली है। इन दोनों टीम को हालांकि सप्ताहांत अपने मुकाबले खेलने हैं।

शनिवार को गेटाफे की मेजबानी करने वाले खिताब के प्रबल दावेदार रीयाल मैड्रिड ने नौ अंक की बढ़त बना रखी है।

सेविला की ओर से डिएगो कार्लोस (36वें मिनट), लुकास ओकमपोस (66वें मिनट), राफा मीर (90 प्लस तीन मिनट) और पापू गोमेज (90 प्लस नौ मिनट) ने गोल दागे।

ग्रेनाडा की ओर से डार्विन माचिस (23वें मिनट) और विक्टर डियाज मिगुएल (88वें मिनट) ने गोल किया।

एपी सुधीर

सुधीर

शीर्ष 5 समाचार