महिला हॉकी इंडिया लीग के पहले मैच में एसजी पाइपर्स ने रांची रॉयल्स को 2-0 से हराया

Ads

महिला हॉकी इंडिया लीग के पहले मैच में एसजी पाइपर्स ने रांची रॉयल्स को 2-0 से हराया

  •  
  • Publish Date - December 28, 2025 / 10:32 PM IST,
    Updated On - December 28, 2025 / 10:32 PM IST

रांची, 28 दिसंबर (भाषा) कप्तान नवनीत कौर और टेरेसा वियाना के एक-एक गोल की मदद से एसजी पाइपर्स ने रविवार को यहां महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पहले मैच में रांची रॉयल्स को 2-0 से हरा दिया।

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में नवनीत कौर ने 27वें मिनट में गोल कर एसजी पाइपर्स को बढ़त दिलाई।

इसके बाद वियाना ने 46वें मिनट में गोल किया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर