शाहीन को बाहर करने , बाबर को नीचे भेजने का कारण भारत से मिली हार नहीं : पाक कोच हेसन

शाहीन को बाहर करने , बाबर को नीचे भेजने का कारण भारत से मिली हार नहीं : पाक कोच हेसन

शाहीन को बाहर करने , बाबर को नीचे भेजने का कारण भारत से मिली हार नहीं : पाक कोच हेसन
Modified Date: February 20, 2026 / 10:14 pm IST
Published Date: February 20, 2026 10:14 pm IST

कोलंबो, 20 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने शुक्रवार को इन दावों को खारिज किया कि तेज गेंदबाज शाहीद अफरीदी को नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर करने और बाबर आजम को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने का फैसला टी20 विश्व कप में भारत से मिली हार के कारण नहीं लिया गया था ।

भारत ने टी20 विश्व कप के मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हराया था ।

अफरीदी ने आखिरी ओवर में 15 रन दिये थे जबकि बाबर पांच रन बनाकर आउट हो गए थे ।

हेसन ने मीडिया से बातचीत में कहा ,‘‘ ऐसी बात नहीं है ( शाहीन को बाहर करने और बाबर को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने का फैसला भारत से हार के कारण लिया गया) । तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को भी मौका मिलना चाहिये था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह खिलाड़ियों की भूमिकाओं को लेकर लिया गया फैसला था ।’’

हेसन ने कहा ,‘‘ बाबर को बखूबी पता है कि विश्व कप में पावरप्ले में उसका स्ट्राइक रेट सौ से कम है । हमें उससे ऐसा प्रदर्शन नहीं चाहिये ।वह मध्यक्रम में अच्छा खेलता है और अमेरिका के खिलाफ हमने देखा । एक बार क्रीज पर जमने के बाद वह स्ट्राइक रेट बढा सकता है ।’’

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में