आज शादी के बंधन में बंधेगा Team India का ये धाकड़ खिलाड़ी, संगीत संध्या में रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर ने उड़ाया गर्दा

आज शादी के बंधन में बंधेगा Team India का ये धाकड़ खिलाड़ी, संगीत संध्या में रोहित शर्मा ने उड़ाया गर्दा! Shardul Thakur Wedding News

आज शादी के बंधन में बंधेगा Team India का ये धाकड़ खिलाड़ी, संगीत संध्या में रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर ने उड़ाया गर्दा
Modified Date: February 27, 2023 / 04:40 pm IST
Published Date: February 27, 2023 4:40 pm IST

नई दिल्ली: Shardul Thakur Wedding News टीम इंडिया में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। एक के बाद एक प्लेयर अपने पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बता दें कि हाल ही में केएल राहुल और ऑलराउंडर अक्षर पटेल शादी के बंधन में बंधे हैं। इस बीच टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शादी में क्रिकेटरों का जमवाड़ा लगा हुआ है। शादी में शामिल होने के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, उनकी वाइफ रितिका सजदेह, श्रेयस अय्यर और धनश्री वर्मा समेत कई दोस्त वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। संगीत नाइट में क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने अपने दोस्त शार्दुल के लिए गाना भी गाया।

Read More: होली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, इतने रुपए हुआ सस्ता, एक क्लिक पर जानें 10 ग्राम का भाव

Shardul Thakur Wedding News मिली जानकारी के अनुसार शार्दुल ठाकुर की होने वाली पत्नी मिताली को बारे में बात करें तो वह एक बिजनेसवुमेन हैं। वह एक ‘ऑल द जैज’ (All The Jazz) नाम की बड़ी और लग्जरी बेकरी की मालिक हैं। उनका खुद का एक बेकहाउस भी है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी वह काफी फेमस रहती हैं। वह और शार्दुल अच्छे दोस्त हैं और लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

Read More: Umesh Pal murder case : उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, नेहरू पार्क में हुई थी मुठभेड़

शादी की एक रात पहले अपनी संगीत पार्टी में शार्दुल और मिताली ने डांस फ्लोर पर कपल डांस करके सभी को खुश कर दिया। कपल ने ‘लड़की बड़ी अनजानी सी’ और ‘फिल्म ओम शांति ओम’ के गाने ‘मैं अगर कहूं’ पर जबरदस्त डांस किया। संगीत के लिए जहां मिताली ने सिल्वर कलर का लहंगा चुना था, वहीं, शार्दुल ब्लैक सूट-बूट में काफी जच रहे थे। यहां देखें वीडियोज।

 

Read More: सीएम ने राष्ट्रीय महाधिवेशन के विज्ञापन के बहाने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप 

गौरतलब है कि शार्दुल ने नवंबर 2021 में अपनी पार्टनर से सगाई की थी। लेकिन कुछ कारणवश उनकी शादी 2022 में टल गई और अब दोनों 27 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जो मौजूदा टेस्ट टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं। वहीं वनडे टीम में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेंगे।

Read More: 30 जून तक लाउडस्पीकर बैन, शादियों में इतने बजे तक ही बजा सकेंगे डीजे, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

 

शार्दुल अपनी दोस्त मिताली पारुलकर से शादी करने जा रहे हैं। 27 फरवरी यानि आज दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी की तारीख का खुलासा खुद मिताली ने कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू में किया था। शार्दुल और मिताली अच्छे दोस्त हैं और दोनों ने नवंबर 2021 में सगाई की थी। उनकी सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद दोनों गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग 2022 में करने वाले थे फिर किसी कारणवश ऐसा नहीं हो पाया। अब फिलहाल दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं।

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"