शर्मा स्कॉटिश ओपन में शीर्ष 30 में

Ads

शर्मा स्कॉटिश ओपन में शीर्ष 30 में

  •  
  • Publish Date - July 8, 2022 / 03:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नॉर्थ बेरविक ( स्कॉटलैंड), आठ जुलाई ( भाषा ) आखिर में बोगी करने का खामियाजा भारत के शुभंकर शर्मा को भुगतना पड़ा और जेनेसिस स्कॉटिश ओपन गोल्फ के पहले दौर में दो अंडर से वह एक अंडर के स्कोर पर पहुंच गए ।

तेज हवाओं के बीच खेले गए पहले दौर के बाद वह अभी भी शीर्ष 30 में बने हुए हैं और संयुक्त 29वें स्थान पर है ।

भारत के अनिर्बान लाहिड़ी अच्छी शुरूआत के बाद लय खो बैठे और दो ओवर का स्कोर किया । उन्हें टूर्नामेंट में बने रहने के लिये दूसरे दौर में बेहतर प्रदर्शन करना होगा ।

अमेरिका के कैमरन ट्रिंजेल नौ अंडर 61 के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं ।

भाषा मोना नमिता

नमिता