शर्मिला निकोलेट वापसी के बाद कट में प्रवेश से चूकी

Ads

शर्मिला निकोलेट वापसी के बाद कट में प्रवेश से चूकी

  •  
  • Publish Date - March 20, 2021 / 08:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

मेजा ( एरिजोना) भारत की शर्मिला निकोलेट लंबे ब्रेक के बाद वापसी करते हुए कार्लिस्ले एरिजोना महिला क्लासिक गोल्फ के इवन पार 72 का स्कोर करके कट में प्रवेश से चूक गई ।

शर्मिला ने तीन बर्डी लगाये और तीन बोगी किये । पहले दौर में उन्होंने चार बर्डी लगाये थे जबकि आठ बोगी और दो डबल बोगी किये थे ।

कोरोना महामारी और चोट के कारण एक साल से अधिक समय से कोर्स से दूर शर्मिला का यह पहला टूर्नामेंट था ।

एमैच्योर ओलिविया मेहाफी ने आठ अंडर पार 64 के स्कोर के साथ बढत बना ली है ।

भाषा

मोना

मोना