(Jana nayagan box office collection day 13/ Image Credit: actorvijay instagram)
नई दिल्ली: Jana nayagan box office collection day 13: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ भारतीय सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस समय कमर्शियल फिल्मों में यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। दूसरे वीकेंड क बाद भी फिल्म की कमाई (Jana nayagan box office collection) में कमी नहीं आई है और दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं।
आमतौर पर किसी फिल्म की कमाई दूसरे वीकेंड के बाद धीमी पड़ने लगती है लेकिन ‘जन नायकन’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस (Jana nayagan box office collection day 13) पर करीब 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, पिछले सोमवार की तुलना में दूसरे मंगलवार की कमाई में करीब 45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन वर्किंग डे पर भी यह आंकड़ा काफी मजबूत माना जा रहा है।
13वें दिन की कमाई जोड़ने के बाद ‘जन नायकन’ का भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 182 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की मौजूदा कमाई की रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जल्द ही 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है। विजय थलापति की फैन फॉलोइंग और फिल्म की कहानी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
‘जन नायकन’ विजय थलापति के करियर की अहम फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन के साथ दुनियाभर में भी अच्छी कमाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Jana nayagan worldwide collection) करीब 304 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इससे पहले विजय की फिल्में ‘लियो’ और ‘गोट’ भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी हैं। ऐसे में ‘जन नायकन’ भी उनकी सफल फिल्मों की सूची में अपनी जगह मजबूत करती नजर आ रही है।