BSE Share Price Today: एक शेयर और करोड़ों का मौका? 5,000 रुपये का आंकड़ा पार कर सकता है BSE! एक्सपर्ट ने दिया ऐसा टारगेट कि निवेशक रह गए हैरान

Ads

BSE Share Price Today: बीएसई के जून तिमाही नतीजो के बाद ब्रोकरेज हाइस शेयर को लेकर उत्साहित है। इस शेयर पर 18 विश्लेषकों में से किसी ने भी Sell रेटिंग नही दी है। इनमें 11 ने Buy और 7 ने Hold करने की सलाह दी है। ईस्ट इंडिया सिक्योरिटीज ने शेयर के लिए 5,250 रुपये का सबसे बड़ा टारगेट दिया है। (NSE: BSE, BSE: 532815)

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 12:47 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 12:49 PM IST

(BSE Share Price Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • BSE शेयर पर ब्रोकरेज हाउस का भरोसा बढ़ा।
  • 18 में से किसी एक्सपर्ट ने Sell रेटिंग नहीं दी।
  • East India Securities का ₹5,250 का बड़ा टारगेट।

नई दिल्ली: BSE Share Price Today: शेयर बाजार में इन दिनों बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयर की काफी चर्चा हो रही है। जून तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज हाउस कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक रुख अपनाए हुए हैं। खास बात यह है कि BSE को कवर करने वाले 18 एक्सपर्ट्स में से किसी ने भी शेयर (BSE Share Price Today) को Sell की सलाह नही दी है। इनमें 11 विश्लेषकों ने Buy और 7 ने Hold रेटिंग दी है।

ईस्ट इंडिया सिक्योरिटीज ने दिया 5,250 रुपये का बड़ा टारगेट

BSE शेयर को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा East India Securities के टारगेट प्राइस की है। ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर (BSE Share Price Today) के लिए 5,250 रुपये का टारगेट तय किया है जो मौजूदा समय में सबसे ऊंचा अनुमान है। वहीं, प्रभुदास लीलाधर ने भी शेयर के लिए 4,850 रुपये का टारगेट दिया है। कई ब्रोकरेज के औसत अनुमान के आधार पर शेयर में करीब 15% तक तेजी की संभावना जताई जा रही है।

जून तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन शानदार

BSE के जून तिमाही नतीजों ने निवेशकों और ब्रोकरेज का भरोसा बढ़ाया है। कंपनी की आय में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 63% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस मजबूत प्रदर्शन की मुख्य वजह इक्विटी डेरिवेटिव्स कारोबार में आई तेजी को माना जा रहा है। बेहतर नतीजों के बाद बाजार में कंपनी की ग्रोथ को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

कुछ ब्रोकरेज ने जताई वैल्यूएशन पर चिंता

हालांकि सभी ब्रोकरेज पूरी तरह से तेजी के पक्ष में नहीं हैं। JP Morgan ने BSE पर Neutral रेटिंग बरकरार रखते हुए 4,090 रुपये का लक्ष्य दिया है। वहीं Jefferies ने भी Hold रेटिंग जारी रखी है और 3,520 रुपये का टारगेट रखा है। Jefferies का मानना है कि कंपनी के वैल्यूएशन काफी ऊंचे स्तर पर हैं और कुछ जोखिमों पर निवेशकों को नजर रखनी चाहिए।

नए प्रोडक्ट्स से ग्रोथ बढ़ने की उम्मीद

UBS ने भी BSE पर Neutral रेटिंग देते हुए 4,500 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी अपने मुख्य कारोबार के साथ नए क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है। BSE आईटी डेरिवेटिव्स, नए इंडेक्स डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड प्लेटफॉर्म, डेटा प्रोडक्ट्स और STAR NPS जैसे नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इससे भविष्य में कंपनी की कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

BSE Ltd – शेयर प्राइस अपटेड (5 अगस्त 2026)

जानकारी विवरण
कंपनी का नाम BSE Ltd
स्टॉक एक्सचेंज NSE: BSE
मौजूदा शेयर भाव ₹ 3,505.60
आज का बदलाव -3.11% (-₹112.40)
ओपन प्राइस ₹ 3,664.10
आज का हाई ₹ 3,664.10
आज का लो ₹ 3,490.00
मार्केट कैप ₹1.43 लाख करोड़
P/E रेशियो 58.12
52 हफ्तों का हाई ₹ 4,446.80
52 हफ्तों का लो ₹ 2,021.50
डिविडेंड यील्ड 0.29%
क्वार्टरली डिविडेंड राशि ₹ 2.54

इस साल शेयर में 37% की तेजी

बुधवार को BSE का शेयर (BSE Share Price Today) करीब 3,505.60 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इस साल अब तक शेयर में लगभग 37% की तेजी आ चुकी है। अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि क्या BSE का शेयर आने वाले समय में 5,000 रुपये के स्तर को पार कर पाएगा। हालांकि ब्रोकरेज की राय सकारात्मक है। लेकिन निवेश से पहले बाजार जोखिमों और अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

BSE शेयर को लेकर ब्रोकरेज हाउस क्यों उत्साहित हैं?

जून तिमाही के मजबूत नतीजों और कंपनी की आय में बढ़ोतरी के बाद कई ब्रोकरेज हाउस BSE शेयर को लेकर सकारात्मक नजर आ रहे हैं।

BSE शेयर के लिए सबसे बड़ा टारगेट प्राइस किसने दिया है?

East India Securities ने BSE शेयर के लिए ₹5,250 का सबसे बड़ा टारगेट प्राइस दिया है।

कितने एक्सपर्ट्स ने BSE शेयर को Buy रेटिंग दी है?

BSE को कवर करने वाले 18 एक्सपर्ट्स में से 11 ने Buy और 7 ने Hold रेटिंग दी है।

BSE की जून तिमाही में आय कितनी बढ़ी?

कंपनी की जून तिमाही की आय में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 63% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।