शिव कपूर, वीर अहलावत संयुक्त नौवें स्थान पर

Ads

शिव कपूर, वीर अहलावत संयुक्त नौवें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - November 27, 2021 / 10:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

फुकेट, 27 नवंबर (भाषा) 7 नवंबर (भाषा) अनुभवी भारतीय गोल्फर शिव कपूर और युवा वीर अहलावत शनिवार को ब्लू केनयोन फुकेट चैम्पियनशिप के तीसरे दौरे के बाद शीर्ष 10 में पहुंचने में सफल रहे।

कपूर ने तीसरे दौर में दो बोगी के अलावा दो बर्डी और एक ईगल लगायी जिससे उनका कुल स्कोर नौ अंडर का हो गया। अहलावत भी इसी स्कोर के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर है। उन्होंने पांच बर्डी और दो बोगी लगायी।

अन्य भारतीयों में करनदीप कोचर (69) आठ अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 13वें जबकि आदिल बेदी (71) संयुक्त 40वें स्थान पर है।

एस चिक्करंगप्पा (73) संयुक्त-50वें, अजितेश संधू और विराज मदप्पा संयुक्त-60वें, खालिन जोशी संयुक्त-67वें और अनुभवी जीव मिल्खा सिंह और अमन राज संयुक्त-71वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता