शुभंकर शर्मा की इटालियन ओपन में निराशाजनक शुरुआत

शुभंकर शर्मा की इटालियन ओपन में निराशाजनक शुरुआत

शुभंकर शर्मा की इटालियन ओपन में निराशाजनक शुरुआत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: September 16, 2022 2:31 pm IST

रोम, 16 सितंबर (भाषा) भारत के शुभंकर शर्मा ने पहले दौर में चार ओवर 75 का कार्ड खेलकर इटालियन ओेपन गोल्फ टूर्नामेंट में निराशाजनक शुरुआत की।

इस भारतीय खिलाड़ी के लिए मुश्किल दिन रहा। उन्होंने आठ बोगी की और चार बर्डी बनाईं। उन्होंने पहले नौ होल में तीन बर्डी और चार बोगी जबकि अंतिम नौ होल में एक बर्डी और चार बोगी की।

शुभंकर अभी संयुक्त 119वें स्थान पर हैं और उन्हें कट में जगह बनाने के लिए दूसरे दौर में बेहतरीन खेल दिखाना होगा।

इस बीच यूएस ओपन चैंपियन मैट फिट्जपैट्रिक ने आखिर में बर्डी बनाकर राइडर कप के अपने साथी रोरी मैकलारॉय पर बढ़त बना रखी है।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में