शुभंकर शर्मा की दूसरे दौर में अच्छी शुरूआत, पर खराब मौसम से खेल रूका

Ads

शुभंकर शर्मा की दूसरे दौर में अच्छी शुरूआत, पर खराब मौसम से खेल रूका

  •  
  • Publish Date - November 12, 2022 / 03:09 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

जोहानिसबर्ग, 12 नवंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा यहां डीपी वर्ल्ड टूर में नेडबैंक गोल्फ चैलेंज के दूसरे दौर में तीन बर्डी लगाकर महज आठ होल ही खेल पाये थे कि खराब मौसम के कारण खेल रोकना पड़ा।

पहले दौर में इवन पार 72 का कार्ड खेलने वाले शुभंकर आठ होल में दो अंडर पर थे। दूसरे होल में उन्होंने तीन बर्डी लगायी और एक बोगी कर बैठे।

वह खेल रूकने के समय संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर चल रहे थे।

भाषा नमिता मोना

मोना