शुभंकर शर्मा संयुक्त 61वें और थेगाला चौथे स्थान पर

शुभंकर शर्मा संयुक्त 61वें और थेगाला चौथे स्थान पर

शुभंकर शर्मा संयुक्त 61वें और थेगाला चौथे स्थान पर
Modified Date: July 14, 2024 / 04:16 pm IST
Published Date: July 14, 2024 4:16 pm IST

नॉर्थ बेरविक (स्कॉटलैंड), 14 जुलाई (भाषा) भारत के शुभंकर शर्मा ने तीसरे दौर में इवन पार 70 का स्कोर बनाया जिससे वह जेनेसिस स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 61वें स्थान पर पहुंच गए।

शुभंकर ने छह बर्डी लगाई लेकिन इसके साथ वह इतनी ही बोगी कर बैठे। तीसरे दौर के बाद उनका कुल स्कोर तीन अंडर है।

स्वीडन के लुडविग एबर्ग ने 17 अंडर के कुल स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली है। स्थानीय खिलाड़ी रॉबर्ट मैकइंटायर 15 अंडर के साथ दूसरे जबकि पीजीए टूर विजेता एडम स्कॉट 14 अंडर का कुल स्कोर बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।

भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी साहित थेगाला (65-66-66) अमेरिका के कोलिन मोरिकावा (66), दक्षिण कोरिया के सुंगजे इम (67) और फ्रांस के एंटोनी रोजनर (68) के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। इन सभी का कुल स्कोर 13 अंडर है।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में