सिंधू इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में

सिंधू इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में

सिंधू इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: November 19, 2021 3:04 pm IST

बाली, 19 नवंबर ( भाषा ) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने तुर्की की नेसलिहान यिजिट को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

मौजूदा विश्व चैम्पियन और तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने गैर वरीय प्रतिद्वंद्वी पर 21 . 13, 21 . 10 से जीत दर्ज की । अब उनका यिजिट के खिलाफ रिकॉर्ड 4 . 0 का हो गया है ।

पिछले महीने डेनमार्क ओपन में भी सिंधू ने तुर्की की इस खिलाड़ी को हराया था ।

अब तक सिंधू को आसान प्रतिद्वंद्वी मिले हैं लेकिन अब कठिन मुकाबले शुरू होंगे । उनका सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची और पांचवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा ।

भारत के किदाम्बी श्रीकांत और एच एस प्रणय पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में आमने सामने होंगे ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में