स्मिथ ने कर्नाटक ओपन जीता, पूनाचा-माइनेनी की जोड़ी ने युगल खिताब अपने नाम किया

स्मिथ ने कर्नाटक ओपन जीता, पूनाचा-माइनेनी की जोड़ी ने युगल खिताब अपने नाम किया

स्मिथ ने कर्नाटक ओपन जीता, पूनाचा-माइनेनी की जोड़ी ने युगल खिताब अपने नाम किया
Modified Date: May 16, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: May 16, 2026 9:12 pm IST

बेंगलुरु, 16 मई (भाषा) शीर्ष वरीयता प्राप्त कीगन स्मिथ ने शनिवार को यहां कर्नाटक ओपन के पुरुष एकल फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त फिलिप सेकुलिक को हराकर खिताब अपने नाम किया।

अमेरिकी खिलाड़ी स्मिथ ने 6-2, 7-5 से जीत दर्ज की।

इससे पहले निकी पूनाचा और साकेत माइनेनी की भारतीय जोड़ी ने पेट्र बार बिर्युकोव और ग्रिगोरी लोमाकिन को 6-2, 6-3 से हराकर पुरुष युगल का खिताब जीता।

इस खिताब के साथ स्मिथ को 9,500 अमेरिकी डॉलर और 50 एटीपी रैंकिंग अंक मिले जबकि उपविजेता सेकुलिक को 5,500 डॉलर और 25 एटीपी अंक प्राप्त हुए।

युगल फाइनल में भारतीय उम्मीदों को पूनाचा और माइनेनी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन के साथ कायम रखा। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और आक्रामक रिटर्न गेम का प्रदर्शन किया।

अपनी जीत के लिए पूनाचा और माइनेनी को 2,980 अमेरिकी डॉलर और 50 एटीपी अंक मिले जबकि बिर्युकोव और लोमाकिन को 1,740 डॉलर और 30 एटीपी अंक प्राप्त हुए।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में