सोसिडाड ने स्पेनिश लीग में बेटिस से ड्रा खेला

Ads

सोसिडाड ने स्पेनिश लीग में बेटिस से ड्रा खेला

  •  
  • Publish Date - April 16, 2022 / 10:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

मैड्रिड, 16 अप्रैल (एपी) रियाल सोसिडाड और रियाल बेटिस के बीच स्पेनिश लीग मुकाबला गोलरहित ड्रा पर छूटा।

लेकिन मैच के दौरान दोनों टीमों के प्रशंसक आपस में भिड़ गये जिससे बेटिस के समर्थक घायल हो गये।

स्पेनिश मीडिया ने कहा कि सोसिडाड के एक प्रशंसक ग्रुप ने करीब दो दर्जन भर बेटिस प्रशंसकों पर हमला कर दिया जिससे चार मामूली रूप से घायल हो गये। पुलिस ने इस घटना के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया है।

दोनों क्लबों ने हिंसा की निंदा की है।

एपी नमिता

नमिता

शीर्ष 5 समाचार