सौकुना के गोल ने राजस्थान यूनाइटेड का आईएफएल में खाता खोला

Ads

सौकुना के गोल ने राजस्थान यूनाइटेड का आईएफएल में खाता खोला

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 09:31 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 09:31 PM IST

जयपुर, 13 मार्च (भाषा) अमादू सौकुना के अंतिम क्षणों में किये गोल से राजस्थान यूनाइटेड ने इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) में शुक्रवार को यहां नामधारी स्पोर्ट्स को 3-2 से हराकर जीत का खाता खोला।

सौकुना ने 13वें मिनट में घरेलू टीम को बढ़त दिलाई, जिसके बाद पेड्रो एस्ट्राय ने 57वें मिनट में गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया।

नामधारी ने अंतिम 10 मिनट में जोरदार वापसी करते हुए मनवीर सिंह (83वें मिनट) और नजीब इब्राहिम (90वें मिनट) के गोलों से स्कोर बराबर कर दिया।

सौकुना ने हालांकि स्टॉपेज टाइम के छठे मिनट में एक और गोल दागकर राजस्थान यूनाइटेड को इस सत्र की पहली जीत दिलाई।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता