सौम्या और विदुला एआईटीए महिला टूर्नामेंट के एकल फाइनल में

Ads

सौम्या और विदुला एआईटीए महिला टूर्नामेंट के एकल फाइनल में

  •  
  • Publish Date - March 24, 2022 / 07:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

चेन्नई, 24 मार्च (भाषा) शीर्ष वरीय सौम्या विज यहां चल रहे सीटीसी-एआईटीए महिला टेनिस टूर्नामेंट 2022 के एकल फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त विदुला रेड्डी से भिड़ेंगी।

गुरूवार को सेमीफाइनल में गुजरात की खिलाड़ी सौम्या ने आंध्र की चौथी वरीय चंदना पोटुगारी को 6-2 6-3 से पराजित किया।

विदुला ने तमिलनाडु की दूसरी वरीय जनानी रमेश को 4-6 6-4 6-3 से हराकर उलटफेर करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

भाषा नमिता

नमिता