सौम्या विज ने एआईटीए टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब जीता

Ads

सौम्या विज ने एआईटीए टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - March 25, 2022 / 05:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

चेन्नई, 25 मार्च (भाषा) गुजरात की शीर्ष वरीय सौम्या विज ने शुक्रवार को फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त विदुला रेड्डी को 6-0, 6-3 से हराकर चेन्नई टेनिस सेंटर द्वारा यहां आयोजित सीटीसी-एआईटीए महिला टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब अपने नाम किया।

गुजरात की खिलाड़ी को कर्नाटक की प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जरा भी मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उन्होंने आराम से खिताब जीत लिया।

युगल फाइनल में सोनाशी भटनागर और चंदना पोटुगारी ने जननी रमेश और शेख अंजुम की जोड़ी को 6-3 6-3 से हराकर खिताब जीता।

भाषा नमिता मोना

मोना