माक्ररम के अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट पर 213 रन

Ads

माक्ररम के अर्धशतक से दक्षिण अफ्रीका के चार विकेट पर 213 रन

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 09:24 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 09:24 PM IST

अहमदाबाद, नौ फरवरी (भाषा) कप्तान एडेन माक्ररम ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए आक्रामक अर्धशतक लगाकर कनाडा के खिलाफ टी20 विश्व कप ग्रुप डी के मैच में सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट पर 213 रन तक पहुंचाया ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर माक्ररम ने दूसरे ओवर में डिलोन हेलाइगर को तीन चौके लगाये । माक्ररम ने 32 गेंद में 59 रन बनाये ।

क्विंटोन डि कॉक ने 22 गेंद में 25 रन बनाये और साद बिन जफर को लगातार दो चौके जड़े । दोनों ने पहले विकेट के लिये 6. 5 ओवर में 70 रन की साझेदारी की और सभी गेंदबाजों को नसीहत दी ।

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका डिकॉक के रूप में लगा जो कनाडा के कप्तान और दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज दिलप्रीत बाजवा का शिकार हुए ।

माक्ररम ने बाजवा को चौका लगाकर सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया । वहीं रियान रिकेलटन ने 21 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 31 रन बनाये । माक्ररम को बायें हाथ के स्पिनर अंश पटेल ने लांग आन पर हेलाइगर के हाथों लपकवाया ।

इसके बाद रिकेलटन भी पटेल की गेंद पर हर्ष ठाकेर को सीधा कैच देकर लौटे ।

डेवाल्ड ब्रेविस चार गेंद तक ही टिक सके और इसी ओवर में मिड आफ पर निकोलस किर्टोन को कैच देकर पवेलियन लौट गए ।

आखिर में अनुभवी डेविड मिलर ने 23 गेंद में नाबाद 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंद में 34 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर दिया । दोनों ने 37 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी की ।

कनाडा के लिये अंश पटेल ने 31 रन देकर तीन विकेट चटकाये ।

भाषा मोना

मोना

शीर्ष 5 समाचार