मुंबई, 21 अक्टूबर (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व कप मैच में शनिवार को यहां इंग्लैंड को 229 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 399 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पारी को 22 ओवर में 170 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड के रीस टॉपली ने बल्लेबाजी नहीं की।
दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने तीन विकेट चटकाये।
भाषा आनन्द
आनन्द