डरबन, 19 अप्रैल (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां भारत को आठ विकेट से हराकर 2-0 की बढ़त कायम कर ली।
भारत को 147 रन पर आउट करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 17.1 ओवर में 148 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 54, जबकि सुने लुस ने 57 रन का योगदान दिया। दोनों ने शुरुआती विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी कर मैच को भारत से दूर कर दिया।
भारत के लिए दोनों विकेट श्रेयंका पाटिल ने लिए।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता