दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार नॉकआउट राउंड में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार नॉकआउट राउंड में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका
ग्वाडालूप (मैक्सिको), 25 जून (एपी) थापेलो मासेको के गोल की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार रात को दक्षिण कोरिया पर 1-0 से रोमांचक जीत हासिल करके पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया।
मासेको ने त्शेपांग मोरेमी के सटीक क्रॉस पर 63वें मिनट में गोल किया। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका ग्रुप ए में मैक्सिको के बाद दूसरे स्थान पर रहा। मैक्सिको ने ग्रुप चरण के अपने तीनों मैच जीते।
दक्षिण अफ्रीका की टीम रविवार को नॉकआउट मुकाबले में कैलिफोर्निया के इंगलवुड में ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली कनाडा की टीम से भिड़ेगी।
दक्षिण अफ्रीका 1998, 2002 में और मेजबान के रूप में 2010 में ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में असफल रहा था।
दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में अपने पहले मैच में मैक्सिको से 2-0 से हार का सामना किया, लेकिन बाद में चेक गणराज्य के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।
दक्षिण कोरिया ने इस विश्व कप की शुरुआत चेक गणराज्य के खिलाफ जीत के साथ की लेकिन वह अपने दूसरे मैच में मैक्सिको से 1-0 से हार गया। उसके पास अब भी तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ आठ टीम में जगह बनाकर नॉकआउट राउंड में पहुंचने का मौका है।
दक्षिण कोरिया 2002 में नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाली पहली एशियाई टीम बनी, जब उसने कुल मिलाकर चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा उसकी टीम 2010 और 2022 में भी अंतिम 16 में पहुंची थी।
एपी
पंत
पंत

Facebook


