दक्षिण अफ्रीका की अच्छी शुरूआत, लंच तक बिना विकेट खोये 95 रन

Ads

दक्षिण अफ्रीका की अच्छी शुरूआत, लंच तक बिना विकेट खोये 95 रन

  •  
  • Publish Date - March 31, 2022 / 06:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

डरबन, 31 मार्च (एपी) दक्षिण अफ्रीका ने गुरूवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक बिना विकेट गंवाये 95 रन बनाकर अच्छी शुरूआत की।

ब्रेक तक कप्तान डीन एल्गर 60 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे और दूसरे छोर पर उनके साथ सारेल एरवी 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने ब्रेक से पहले अंतिम ओवर में एरवी को कैच आउट करने का मौका गंवा दिया जब गेंद इस बल्लेबाज के बल्ले से छूकर गयी थी। एल्गर लंच तक 10 चौके लगा चुके थे।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर घरेलू टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। हालांकि किंग्स्मीड स्टेडियम में एक साइटस्क्रीन में समस्या के कारण मैच शुरू होने में 30 मिनट का विलंब हुआ।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर